हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। उसने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी के मुताबिक शहर में दिन के वक्त बादल छाए रहने की उम्मीद है।
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 76 दर्ज किया गया।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 24 August 2023, 1:41 PM IST
Topics : अनुमान तापमान नयी दिल्ली बादल भारतीय मौसम विज्ञान राजधानी
No related posts found.