हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज दिन में हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।
आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Published : 4 July 2023, 1:51 PM IST
Topics : गरज नयी दिल्ली न्यूनतम तापमान मौसम हल्की बारिश
No related posts found.