हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में दिन के समय बूंदाबांदी हो सकती है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
एक्यूआई, शून्य से 50 के बीच ''अच्छा'', 51 से 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''मध्यम'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बहुत खराब'' और 401 से 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।
Published : 20 July 2023, 1:55 PM IST
No related posts found.