हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है।
विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत था। आईएमडी ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published : 2 July 2023, 1:22 PM IST
Topics : तापमान नयी दिल्ली बारिश मौसम सुहावना राजधानी संभावना
No related posts found.