Bhojpuri Song: अंजना सिंह की अंखियों से खेसारी लाल का दिल हुआ बेकाबू, YouTube पर वायरल हो रहा वीडियो

आज के समय में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ऐसे स्टार हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी आवाज और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। इस समय खेसारी लाल यादव का नया गाना YouTube पर वायरल हो रहा है। इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। आप भी देखें ये वीडियो..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 September 2019, 5:05 PM IST

पटना: खेसारी लाल यादव की वैसे तो जोड़ी काजल राघवानी के साथ सबसे हिट मानी जाती है। पर इस बार अंजना सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी धमाल मचा रही है। नए गाने में दोनों की जोड़ी बहुत ही कमाल की लग रही है। इस गाने में अंजना सिंह बहुत ही सिंपल सी और प्यारी  लग रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव सफेद कपड़ों में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: निधि झा और प्रदीप पांडे का सेक्सी बेडरूम सीन मचा रहा बवाल, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्म लहू पुकारेला का गाना कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी (Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari Song)इस समय लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये गाना खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। इसे अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। दोनों गाने में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।  भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अंजना सिंह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Published : 
  • 22 September 2019, 5:05 PM IST