हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारपुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर तकिया गांव में हीरा राजभर (54) और प्रमोद (42) शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहे थे, तभी छज्जे की ढलाई करते समय उसके बगल की दीवार गिर गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हीरा राजभर को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 8 October 2023, 4:09 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गड़वार ढही दीवार निर्माणाधीन मकान बलिया मजदूर मौत
No related posts found.