हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रहे वाजिद खान ने लंबी बीमारी के बाद 1 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गये। निधन के कुछ महीनों बाद उनकी पत्नी कमालरुख खान ने वाजिद खान के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है।
कमालरुख का आरोप है कि वाजिद खान के परिवार की तरफ से उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा है। इस बात की जानकारी उन्होनें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी।
आगे कमालरुख ने अपने पोस्ट में लिखा कि कैसे वाजिद खान के निधन के बाद उनके परिवार वाले उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने वाजिद खान के साथ इंटर-कास्ट मैरिज की थी, इसलिए अब उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया डाला जा रहा है।
Published : 29 November 2020, 1:34 PM IST
No related posts found.