UP By Election: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में कल वोटिंग, जानिये तीनों सीटों के ये चुनावी समीकरण, सपा-भाजपा में टक्‍कर

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये वोटिंग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कल इन तीनों सीटों पर मतदान होना है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 December 2022, 4:54 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट समेत रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये कल सुबह से मतदान होना है। प्रशासन द्वारा मतदान की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां का पहुंचने का सिलसिला जारी है। वोटिंग के लिये यहां सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया जा रहा है।  

तीनों सीटों पर उपचुनाव के लिये सोमवार यानी कल सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। सभी सीटों के चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। 

यूपी उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मुलायम सिंह यादव का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में सपा संस्थापक के निधन के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। यहां से मुलायम सिंह की बहु डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण डिंपल यादव के पक्ष में सहानुभूति और शिवपाल यादव के साथ आने का सपा को फायदा मिल सकता है। लेकिन लड़ाई फिर भी कांटे की मानी जा रही है।  

मैनपुरी लोकसभा सीट 
मैनपुरी सीट पर कुल आठ उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें दो निर्दलीय है। कांग्रेस और बसपा ने यहां कोई उम्मीदावरा खड़ा नहीं किया है। भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदावर बनाया है। यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर बतायी जा रही है। मैनपुरी में कुल 17,46,895 मतदाता है, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जो चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

रामपुर विधानसभा सीट
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द हे के बाद खाली हुई रामपुर सीट पर भी भाजपा और सपा में सीधी टक्कर बतायी जा रही है। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से आजम खान पर लगातार कानूनी शिकंजा कसा हुआ है, जो उनके लिये नकारात्मक बना हुआ है।

खतौली विधानसभा
खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े केस में सजा होने के बाद विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसके बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

Published : 
  • 4 December 2022, 4:54 PM IST

Related News

No related posts found.