हिंदी
महराजगंज: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव आज समाप्त हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सकुशल संपन्न हुआ। मतगणना दिनांक 21 दिसंबर 2023 को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी।
मतगणना के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी हरि गोपाल पांडेय, प्यारे लाल यादव, रामजी सिंह, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मूर्ति नारायण त्रिपाठी, मोहम्मद इकबाल खान, अजीत कुमार प्रजापति एवं महताब खान मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न करेंगे।
इस चुनाव में कुल 14 पदों के लिए 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और 671 मतदाता अपना-अपना मतदान किए। मतदान के दौरान पूर्व अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान एवं पूर्व मुख्यमंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी पूर्ण सहयोग करते दिखे।
अध्यक्ष पद के लिए इंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, वाहिद अली एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव के बीच चतुष्कोणीय लड़ाई है एवं महामंत्री पद हेतु दिनेश प्रसाद मिश्रा, द्विजेंद दुबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं रामराज चौधरी के बीच चतुष्कोणीय लड़ाई है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अकबर अली अंसारी अरविंद प्रताप एवं ध्रुव नारायण पांडे मैदान में हैं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु अरुण कुमार एवं कात्यान मणि त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला है, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद हेतु गुड्डू प्रसाद कनौजिया एवं नवनीत कुमार चतुर्वेदी आमने-सामने व संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद हेतु परशुराम गौड़ एवं सत्य प्रकाश तिवारी आमने-सामने है।
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु अमित कुमार गौरव एवं उमेश चंद्र तिवारी आमने-सामने है तो वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार सिंह एवं बृजभूषण त्रिपाठी के बीच सीधी टक्कर है। आज मतदान के दौरान विशेष माहौल रहा।
प्रत्याशी एवं प्रत्याशियों के समर्थक जागरूक मतदाताओं को समझा बुझा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक 671 मतदाताओं में से 643 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Published : 20 December 2023, 5:38 PM IST
No related posts found.