कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सोनिया गांधी और प्रियंका ने डाला वोट, थरूर ने की पूजा, पढ़िये बड़े अपडेट

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद आज वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 October 2022, 12:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद आज देश भर में वोटिंग हो रही है। मतों की गिनती के बाद अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को शशि थरूर या मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कोई एक नया अध्यक्ष मिल जायेगा। इस चुनाव में खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला है। 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अबसे थोड़ी देर पहले दिल्ली में वोट डाला। वोटिंग के लिये सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी साथ-साथ पहुंचे थे। 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिये मतदान शुरू होने से पहले शशि थरूर ने अपने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन कर शुभकामनाएं दीं। 

वोटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने केरल में गणपति मंदिर में पूजा की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में वोट डाला। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए देश भर में 9300 पार्टी नेता व पदाधिकारी सोमवार को मतदान करेंगे। देशभर में वोटिंग के लिये 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 67 बूथ हैं।  इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में हैं। एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिये मतों की गितनी 19 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है।

Published : 
  • 17 October 2022, 12:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement