हिंदी
रामगढ़ (झारखंड): झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उपचुनाव में 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है। चुनाव के लिए आजसू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है।
कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं।
Published : 27 February 2023, 10:58 AM IST
Topics : उपचुनाव झारखंड मतदान शुरू रामगढ़ सीट
No related posts found.