हिंदी
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चौथी बार 6 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। जीत के बाद व्लादिमीर पुतिन ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और नई उपलब्धियों के वादे किए हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्लादिमीर पुतिन को जीत पर बधाई संदेश भेजा। बतौर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह चौथा कार्यकाल होगा। वे 2024 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। चुनाव में पुतिन के खिलाफ 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए थे।
खबरों के मुताबिक साल 2012 के चुनाव के मुकाबले पुतिन को इस बार ज्यादा वोट मिले। 2012 में पुतिन को 64 फीसदी वोट मिले थे। जबकि 2018 में 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ पुतिन की जीत पर उनके विपक्षी दल चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।
Published : 19 March 2018, 1:20 PM IST
Topics : ऐतिहासिक जीत चुनाव चुनाव आयोग राष्ट्रपति रूस व्लादिमीर पुतिन
No related posts found.