
नई दिल्लीः अभी टेक खबरो में विवो कंपनी का आगामी फोन Vivo X200S के चर्चे हो रहे हैं। इस स्मार्टफोन के फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं और अब स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, विवो कंपनी अप्रैल में एक इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें वह Vivo X200S स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है इस फोन के अलावा कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें पैड 4 प्रो टैबलेट और वॉच 5 शामिल है।
Vivo X200S स्मार्टफोन का डिजाइन व अन्य जानकारी
विवो प्रोडक्ट्स के मैनेजर हान बॉक्सियाओं ने स्मार्टफोन की फ्रंट तस्वीर पेश की, जिसे देखकर साफ नज़र आ रहा है कि फोन एकदम शानदार लुक में लॉन्च होगा। तस्वीरों में फ्लैट डिस्प्ले देखने को भी मिल रही है।
इस तस्वीर में स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स भी नजर आ रहे हैं, जिसमें डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का पता चला है। फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है।
Vivo X200S स्मार्टफोन के लीक फीचर्स
फोन में 6.67 इंच की ओलेड LTPS डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। इसके अलावा फोन में MediaTekDimensity 9400 Plus का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन को लेकर खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी और उसेक साथ 90 वॉट का वायर्ड व 50 वॉट का वायरलेस चार्जर हो सकता है।
कैमरे में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस फोन में 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज होने की संभावना है।
Published : 20 March 2025, 4:17 PM IST
Topics : features and design leaked tech news Upcoming Smartphone Vivo Company Vivo X200S Vivo X200S Design Leaked Vivo X200S Features Leaked Vivo X200S Review