Good News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर जल्द आने वाली हैं खुशियां, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही तीसरा मेहमान आने वाला है। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी शेयर की है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर..

Updated : 27 August 2020, 1:55 PM IST
google-preferred

मुंबईः एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विराट कोहली ने ट्विटर पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है।

इस फोटो में उन्होंने लिखा है- “And then, we were three! Arriving Jan 2021.” इस पोस्ट के साथ विराट ने अपनी और अनुष्का की फोटो भी पोस्ट की है। इस फोटो में दोनों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही है। 

विराट कोहली ने शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर विराट की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। फोटो में अनुष्का बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं।  इस जोड़े को कई लोगों और दोस्तों ने बधाई दी है। विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे थें। 

Published : 
  • 27 August 2020, 1:55 PM IST

Related News

No related posts found.