हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक झगड़े के बाद तीन लोगों ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्वी) जॉय टिर्की ने कहा कि उस्मानपुर में साउथ गमरी निवासी पुनीत ने बताया कि उसके पिता अपने घर के बाहर बैठे थे तभी पास में खेल रहे एक बच्चे की गेंद उन्हें लग गयी।
पुलिस ने बताया कि इस पर पुनीत ने गेंद से खेल रहे बच्चे को डांटा जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य वहां आए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।
डीसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और रजनीश (34), ब्रजेश कश्यप (44) और सोनू (18) ने पुनीत पर चाकू से वार किए। हमले में पुनीत को सिर, गर्दन तथा हाथों में चोटें आयी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 22 May 2023, 2:11 PM IST
Topics : उत्तरपूर्वी दिल्ली उस्मानपुर चाकू झगड़ा नयी दिल्ली पुलिस हमला
No related posts found.