हिंदी
कानपुर: कानपुर नगर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के हर्ष नगर में जलापूर्ति बहाल करने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) मनोज पांडे ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित थी। उन्होंने बताया कि जलकल कर्मचारी गड़बड़ी को ठीक करने और जलापूर्ति बहाल करने के लिए वहां पहुंचे, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, और उसे लेकर दो गुटों में झड़प हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के लोगों ने पथराव किया जिसमें कई लोग घायल हो गए, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी ने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published : 6 March 2023, 12:42 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कानपुर घायल जलापूर्ति नजीराबाद पुलिस समुदाय हर्ष नगर हिंसक झड़प
No related posts found.