Video: देखिये मैनपुरी में जीत के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने कैसे नेताजी की समाधि पर टेका माथा

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने नेताजी की समाधि माथा टेक उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 December 2022, 11:23 AM IST
google-preferred

सैफई (इटावा): मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में गुरूवार को समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की। ऐतिहासिक जीत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पहुंचे, जहां दोनों ने माथा टेका और नेताजी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मैनपुरी को सपा संस्थापक मुलायम सिंह का गढ़ माना जाता है। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी और यहां उपचुनाव कराये गये। अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने इस चुनाव में लोगों से सपा के पक्ष में वोट के रूप में नेताजी को श्रद्धांजलि देने की अपील की थी। 

मैनपुरी की जनता ने भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव की अपील को पूरा सम्मान दिया और सपा को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाई।

ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव नेताजी की समाधि पहुंचे, जहां दोनों ने माथा टेका और नेताजी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ शिवपाल सिंह यादव, सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Published : 
  • 9 December 2022, 11:23 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement