आम आदमी पार्टी के विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जानिये आखिर क्या है मामला

यातायात पुलिस के अधिकारी ने पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमोलक सिंह पर दुर्व्यवहार करने का सोमवार को आरोप लगाया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 July 2023, 11:32 AM IST
google-preferred

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के एक यातायात पुलिस के अधिकारी ने पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमोलक सिंह पर दुर्व्यवहार करने का सोमवार को आरोप लगाया।

विधायक और यातायात पुलिस के एक अधिकारी के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पंजाब के जैतू से विधायक सिंह ने आरोपों से इनकार किया और यातायात पुलिस के अधिकारी पर खराब बर्ताव का आरोप लगाया।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विधायक और चंडीगढ़ यातायात पुलिस में उप निरीक्षक लक्खा सिंह के बीच किस बात पर बहस हुई।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाजवा ने ट्वीट किया, ‘‘विधायक अमोलक सिंह को चंडीगढ़ पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को उन्हें सलाखों के पीछे डालकर शांतिप्रिय नागरिकों को सही संदेश देना चाहिए।’’

Published : 
  • 25 July 2023, 11:32 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement