राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब करार दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2023, 1:00 PM IST

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब करार दिया।

द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार' से सम्मानित किया गया। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम में वहां के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार' से सम्मानित किए जाने पर बधाई। यह भारत के राष्ट्रपति के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण और दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब है।’’

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के दौरे पर हैं। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Published : 
  • 6 June 2023, 1:00 PM IST

No related posts found.