हिंदी
नयी दिल्ली: वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने रविवार को नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि सोबती ने वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू की जगह ली है, जो 38 साल से अधिक की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत हुए।
वाइस एडमिरल सोबती एक जुलाई 1988 को भारतीय नौसेना का हिस्सा बने थे। वह नौवहन विशेषज्ञ माने जाते हैं।
वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने 35 वर्षों के अपने करियर में नौसेना में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। सोबती, आईएनएस निशंक, आईएनएस कोरा और आईएनएस कोलकाता जैसे नौसेना के जहाजों को कमांड कर चुके हैं।
सोबती ‘डायरेक्टोरेट आफ स्टाफ रिक्वायरमेंट्स' और 'डायरेक्टोरेट ऑफ पर्सनल' जैसे अहम विभागों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वाइस एडमिरल सोबती, मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में ‘नेवल अताशे’ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
सोबती को वर्ष 2019 में रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति दी गई थी। सोबती, एझीमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में डिप्टी कमांडेंट और चीफ इंस्ट्रक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सोबती, नौसेना की पूर्वी बेड़े के कमांडिंग अफसर की भी भूमिका निभा चुके हैं।
तरुण सोबती वर्ष 2021 में वाइस एडमिरल बने और उन्होंने 'प्रोजेक्ट सीबर्ड' के महानिदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। 'प्रोजेक्ट सीबर्ड' के अंतर्गत ही भारत करवार नौसेना बेस को विकसित कर रहा है।
सोबती को साल 2020 में 'विशिष्ट सेवा पदक' और साल 2022 में 'अति विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया था।
Published : 1 October 2023, 6:05 PM IST
No related posts found.