हिंदी
नई दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने देश के 13वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। शुक्रवार को वेंकैया नायडू तकरीबन 11 बजे संसद पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले वेंकैया नायडू सबसे पहले अपने आवास 30 APJ अब्दुल कलाम रोड से राजघाट पहुंचे और वहां श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह DDU पार्क गए और वहां दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। वह पटेल चौक पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और पद की शपथ ली।
Published : 11 August 2017, 10:11 AM IST
Topics : उपराष्ट्रपति एनडीए उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनाथ कोविद राष्ट्रपति भवन वेंकैया नायडू शपथ
No related posts found.