'वर्दी वाला गुंडा' फेम उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन

डीएन ब्यूरो

आम आदमी के दिल में खास जगह रखने वाले उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन हो गया है।'वर्दी वाला गुंडा' और 'कैदी नंबर 100' जैसे बेहद प्रसिद्ध उपन्यास उन्होंने लिखे।

उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा और उनके लिखे उपन्यास

हिंदी पट्टी के जाने-माने उपन्यासकार और आधा दर्जन फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का कल रात निधन हो गया।

'वर्दी वाला गुंडा' उपन्यास ने दी वेद प्रकाश शर्मा को पहचान

कल रात करीब 11.50 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 62 साल के थे औऱ करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। मेरठ से मुंबई तक उनका इलाज चला। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत थी।

वेद प्रकाश शर्मा के लिखे प्रमुख नावेल

6 जून 1955 जन्मे शर्मा को बचपन से ही पुस्तकें पढ़ने और लिखने के शौकीन थे। शौक के तौर पर उन्होंने उपन्यास लिखना शुरू कर दिया। कुल 176 उपन्यास लिखने वाले शर्मा का एक उपन्यास था 'वर्दी वाला गुंडा'।

वेद प्रकाश शर्मा का चर्चित नावेल 'कैदी नंबर 100'

इस उपन्यास ने उन्हे काफी मशहूर कर दिया। 1993 में आए इस 'वर्दी वाला गुंडा' उपन्यास ने तहलका मचा दिया डाला। उनका एक औऱ उपन्यास 'कैदी नंबर 100' भी काफी चर्चित हुआ।








संबंधित समाचार