हिंदी
वाराणसी: जनपद के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।
एक घर से एक साथ चार लोगों के शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथापुरा में मौजूद कैलाश भवन के थर्ड फ्लोर से चार शव बरामद किये गये। चारों लोगों ने फांसी लगाकर सुसाइड किया।
#UttarPradesh: वाराणसी में एक ही परिवार के चार लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, 3 पुरुषों और एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथापुरा की घटना, जांच में जुटी पुलिस#Varanasi #UPPolice pic.twitter.com/AXdnzIixG6
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 7, 2023
सभी चार मृतक आंध्र प्रदेश के बताये जाते हैं। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने के वक्त तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।
Published : 7 December 2023, 6:45 PM IST
Topics : आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश जांच दशाश्वमेध थाना क्षेत्र पुलिस फांसी मौत वाराणसी सामूहिक आत्महत्या सुसाइड
No related posts found.