UP Police: वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस पिस्टल से चली गोली सीधे दरोगा को लगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को एक दरोगा की पिस्टल से गोली चलने से सनसनी फैल गई> हादसे में दरोगा बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 March 2022, 3:29 PM IST
google-preferred

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को एक दारोगा की पिस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से सनसनी फैल गई। पिस्टल से निकली गोली सीधे दारोगा पर लगी। हादसे में दारोगा मनीष सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिये ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह हादसा सारनाथ इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक चितई पुर थाने में दरोगा मनीष सिंह आज सुबह अपने आवास पर थे। इसी बीच उनकी सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से दारोगा मनीष सिंह बुरी तरह घायल हो गए। आनन फनन में उनको इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे है। पुलिस अधिकारी दरोगा के परिजनों से भी जानकारी जुटाने में लगे है। लेकिन अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि दरोगा मनीष के पेट में गोली लगी है। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई।

Published : 
  • 14 March 2022, 3:29 PM IST

Related News

No related posts found.