
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणबीर कपूर की तारीफ करते हुये उन्हें बेहतरीन इंसान बताया है।
यह भी पढ़ें: Bollywood News- शादी की प्लानिंग कर रही है काजल अग्रवाल
वाणी कपूर इन दिनों करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शमशेरा' में संजय दत्त और रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है। यश राज फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म 'शमशेरा' वर्ष 1800 के समय की कहानी है। फिल्म डाकुओं के एक समूह की है जो अपने अधिकारों के लिए और देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेता है।
यह भी पढ़ें: Bollywood News- ‘सांड की आंख’ में अपने किरदार के लिये भूमि ने की कड़ी मेहनत
वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर की तारीफ की है। वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणबीर कपूर को कमाल का अभिनेता और बेहतरीन इंसान बताया है। वाणी कपूर ने कहा, “संजय सर बेहद प्यारे और सुपर स्वीट हैं। जिन अभिनेताओं की फिल्म में बेहद पसंद करती हूं, उनमें से एक रणवीर हैं और मैंने हमेशा एक दर्शक के रूप में उनके कार्य को सराहा है। दोनो बेहतरीन एक्टर हैं और कमाल के इंसान भी। वे प्यारे और डाउन टू अर्थ हैं।” (वार्ता)
Published : 29 October 2019, 2:22 PM IST
Topics : bollywood Ranbir Kapoor Sanjay Dutt अभिनेत्री फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन रणवीर कपूर वाणी कपूर संजय दत्त