हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज वैलेंटाइन डे पर मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता का स्तर 200 और 300 मीटर दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का स्तर 800 मीटर और पालम का दृश्यता स्तर 600 मीटर दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। (भाषा)
Published : 14 February 2017, 1:41 PM IST
Topics : 14 फरवरी दिल्ली मौसम वैलेंटाइन डे
No related posts found.
No related posts found.