
नई दिल्ली: फरवरी को प्रेम का महीना माना जाता है और 7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। पूरे सप्ताह प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे के बाद प्यार के इस जश्न के अंतिम दिन 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह एक ऐसा दिन है जिसे पूरी दुनिया में प्यार करने वाले मनाते हैं और पूरे साल इसका इंतजार करते हैं। इस दिन के पीछे एक संत के बलिदान की कहानी छुपी है।
वेलेंटाइन डे मनाए जाने से कई कहानियां जुड़ी हैं लेकिन सबसे लोकप्रिय संत वेलेंटाइन (Saint Valentine) की कहानी है।
वेलेंटाइन डे मनाने के पीछे कई किंवदंतियां मिलती हैं, लेकिन सबसे लोकप्रिय संत वेलेंटाइन (Saint Valentine) की कहानी है, जिसके अनुसार वह तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। रोमन के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि सैनिक प्यार करने लगेंगे, तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है, वहीं अकेले रहकर वह बेहतर लड़ सकते हैं।
इसलिए उन्होंने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी। इस दौरान संत वेलेंटाइन ने चौरी-छिपे कई सैनिकों की शादी करवाई थी। एक दिन उन्हें पकड़ लिया गया, जेल में डाल दिया गया। 269 ई. में 14 फरवरी को उन्हें मौत की सजा दी गई।
संत वेलेंटाइन प्यार का प्रचारक थे, इसलिए लोगों ने यह माना की उन्होंने दुनिया को प्यार का संदेश देने के लिए अपने प्राणों की बलि दी है। इसलिए 14 फरवरी का दिन प्यार के दिन के रूप में सेलिब्रेट करने के लिए वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत दुनियाभर में प्यार का दिन मनाया जाने लगा।
Published : 14 February 2025, 8:55 AM IST
Topics : History of Valentine Day Saint Valentine Significance of Valentine Day Valentines Day 2025 Valentines Week Who is Saint Valentine कौन थे संत वैलेंटाइन