दिल्ली के अस्पताल में उज्बेकिस्तानी महिला को मृत घोषित किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल लायी गई उज्बेकिस्तान की तीस वर्षीय एक नागरिक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Updated : 21 June 2023, 8:57 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल लायी गई उज्बेकिस्तान की तीस वर्षीय एक नागरिक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली से 17 जून को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक उज्बेकिस्तानी महिला को अस्पताल में लाये जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला को दो अन्य उज्बेकिस्तानी महिलाएं लेकर आई थीं।

पुलिस ने कहा कि मामले में किसी साजिश का संदेह नहीं है, लेकिन महिला की मौत के सही कारण का पता उसके पोस्टमार्टम के बाद लगेगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम महिला के परिवार के शुक्रवार को भारत आने के बाद किया जाएगा।

महिला की पहचान मुश्तरी के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाया गया था और शरीर की जांच के समय मुंह से झाग निकलने के कोई निशान नहीं मिले थे।

अधिकारी ने कहा कि जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Published : 
  • 21 June 2023, 8:57 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement