Uttarakhand: उत्तराखंड में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट, जानिये कैसे बोला हमला

डीएन ब्यूरो

चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

तेंदुए ने महिला को शिकार बनाया
तेंदुए ने महिला को शिकार बनाया


चंपावत: चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र में  तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चंपावत के उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही धुरा गांव की महिलाओं पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और चंद्रावती को घसीटकर अपने साथ ले गया।

उन्होंने बताया कि अन्य महिलाएं जैसे-तैसे जान बचाकर गांव पहुची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

काफी खोजबीन के बाद जंगल के पास से महिला का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका की दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए है।










संबंधित समाचार