हिंदी
गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात नंदानगर इलाके के सरपानी गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि जयप्रकाश (31) और उनकी भाभी हेमा देवी (35) घरेलू काम निपटाने के लिए अपने घर के आंगन से बाहर आने पर बिजली की चपेट में आ गए।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Published : 30 September 2023, 6:44 PM IST
No related posts found.