Uttarakhand: ब्रिटेन यात्रा से लौटे CM धामी ने कहा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके होंगे तैयार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पांच दिवसीय ब्रिटेन यात्रा से शनिवार को यहां लौटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश पर जोर देने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके तैयार होंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 September 2023, 5:04 PM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पांच दिवसीय ब्रिटेन यात्रा से शनिवार को यहां लौटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश पर जोर देने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके तैयार होंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ''हमने यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ 12,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं। उनमें से कई दिसंबर में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं।''

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। धामी 25 सितंबर को अपने ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हुए थे।

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन दौरे के दौरान लंदन और बर्मिंघम में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित किए गए रोड शो में हिस्सा लिया और निवेशकों से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि निवेश में रूचि दिखाने वालों में अप्रवासी उत्तराखंडी भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से ही निवेश कर चुके औद्योगिक समूहों ने भी अपने विस्तार में रुचि दिखाई है।

Published : 
  • 30 September 2023, 5:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement