क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभागार में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूरी खबर..

Updated : 5 July 2018, 5:39 PM IST
google-preferred

उतराखंड: उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभागार में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है। इस बात का जीता जागता सबूत है कि बुधवार को प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रात्रि 9 बजे एक प्रेस रिलीज के माध्यम से अवगत कराया कि वे केवल 57 भाजपा विधायकों की विधानसभा के विकास की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। 

सुबे के मुखिया कि संकीर्ण मानसिकता की उत्तराखंड क्रांति दल आज की पत्रकार वार्ता के माध्यम से कड़ी भर्त्सना करता है। आज प्रदेश की जनता यह सोचने को मजबूर है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश चला रहे हैं या भाजपा का संगठन चला रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षिका प्रकरण और उसके बाद धुमाकोट हादसे में जनता के आक्रोश से प्रदेश सरकार की जो किरकिरी हुई है उससे मुख्यमंत्री उबर नहीं पा रहे हैं और रोज नए विवादों को जन्म दे रहे हैं। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री 13 गैर-भाजपाई विधायकों वाली विधानसभा से सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री सुशील कुमार ने युवा प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए राजेंद्र सिंह बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया।

Published : 
  • 5 July 2018, 5:39 PM IST

Related News

No related posts found.