
गोपेश्वर: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल का पुस्ता भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में 9 लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। खबर लिखे जाने के वक्त 3-4 लोगों के मलबे में दबे होने के आशंका जताई जा रही थी।
इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है जिसका निर्माण आरसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। पुल ढह जाने के बाद तीर्थ यात्रा बाधित हो गई है। रास्ते को साफ किए जाने का कार्य जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पुल के निर्माणकार्य में करीब 10 लोग लगे हुए थे। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल के निर्माण कार्य का एक मजदूर मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रोता हुआ दिखाई दे रहा है।
Published : 20 July 2022, 5:51 PM IST
Topics : Badrinath highway Bridge Under Construction uttarakhand उत्तराखण्ड गिरा निर्माणाधीन पुल पुलिस बद्रीनाथ हाईवे रेस्क्यू टीम