उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर आयी ये बड़ी खबर

चमोली जिले में भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ के पास हेलंग में भूस्खलन का मलबा आने के कारण बंद हो गए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2023, 12:12 PM IST

गोपेश्वर: चमोली जिले में भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ के पास हेलंग में भूस्खलन का मलबा आने के कारण बंद हो गए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि हेलंग में बृहस्पतिवार शाम को भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया था।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग से मलबा हटा दिया गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।

 

Published :  6 May 2023, 12:12 PM IST