Site icon Hindi Dynamite News

Uttarakhand Assembly Elections Result: उत्तराखंड में वोटों की गिनती जारी, रूझानों में मिला भाजपा को बहुमत, जानिये ताजा अपडेट

देश के पांच राज्यों में हो रही मतगणना के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये वोटों की गिनती जारी रही है। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर मानी जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें अब तक की मतगणना की रूझान
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Uttarakhand Assembly Elections Result: उत्तराखंड में वोटों की गिनती जारी, रूझानों में मिला भाजपा को बहुमत, जानिये ताजा अपडेट

देहरादून: उत्तराखंड में मतगणना की शुरूआत हो चुकी है, वोटो की गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से वोट की काउंटिंग की जा रही है। उत्तराखंड चुनाव के शुरूआती रूझान सामने आ गए है। उत्तराखंड में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। लेकिन सामने आये रुझानों में भाजपा बढ़त बनाये हुए हैं।

चुनाव आयोग से सुबह 10.35 बजे मिले रुझाने के मुताबिक उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने रूझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। राज्य की कुल 70 सीटों में भाजपा 39 सीटों पर रूझानों मं बढ़त बनाये हुए है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।

हालांकि रूझानों में सीटों की घटत बढ़त जारी है, लेकिन 10.35 के रूझान में भाजपा ने सबसे पहले बहुमत का आंकड़ा पार किया।

 

चुनाव आयोग से 10 बजे सुबह मिले रुझान के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

इससे पहले वोटों की गिनती के तत्काल बाद सामने आये शुरूआती रूझान में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिख रही थी। भाजपा और कांग्रेस 22-22 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं 2 सीटों पर अन्य पार्टी आगे थी। लेकिन ताजा रुझानों में भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है। 

बता दें कि अभी मतगणना के केवल रूझान सामने आये है, अंतिम नतीजे सामने आने में समय लग सकता है। अंतिम नतीजों के बाद ही हार-जीत समेत हर तरह की चुनावी स्थिति साफ होगी।

Exit mobile version