हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती उसके भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के मुताबिक, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में शुक्रवार रात अजय गुप्ता (18) और उसका दिव्यांग भाई आनंद गुप्ता (13) खाना खाकर जमीन पर सो रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया।
पुलिस के अनुसार, सर्पदंश से अजय की शनिवार को मौत हो गई, जबकि आनंद को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Published : 27 August 2023, 5:59 PM IST
Topics : अस्पताल उत्तर प्रदेश पुलिस बलिया भर्ती मौत युवक रसड़ा कोतवाली सर्पदंश
No related posts found.