हिंदी
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के बडगांव क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि बडगांव थाना क्षेत्र के बेलडा बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार की पत्नी सावित्री (50) अपने भतीजे दीपक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुधवार देर शाम शहर से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में बडगांव-नन्हेडा मार्ग पर सिनोनी चौराहे पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि ट्रक के पहिये तले कुचल जाने से सावित्री की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा बाल बाल बच गया।
जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
Published : 24 August 2023, 1:59 PM IST
No related posts found.