
बलिया: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में ग्रामीणों ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए एक विशाल और बूढ़े इमली के पेड़ पर आग लगा दी। ग्रामीणों ने इमली के पेड़ को अलाव में बदला और सर्दी से बचाव का जुगाड़ निकाला।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आग लगते ही इमली का पेड़ धू धू कर जलने लगा।
आग ने भी पलक झपकते ही भीषण रूप ले लिया।
पेड़ को जलाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही है। कुछ लोग पेड़ को आग लगाने की घटना के विरोध में मुखर होने लगे है।
Published : 21 January 2024, 2:07 PM IST
Topics : fire Tamarind Tree uttar pradesh villagers आग इमली के पेड़ उत्तर प्रदेश ग्रामीण सागरपाली गांव