हिंदी
नोएडा: नोएडा पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहे पांच विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, उनमें एक महिला भी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी पांच विदेशी नागरिक लंबे समय से यहां रह रहे थे। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिक उज्बेकिस्तान, सेनेगल एवं नाइजीरिया के हैं।
पुलिस के अनुसार सभी विदेशी नागरिकों का मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए ‘‘एफआरआरओ’’ आरके पुरम नयी दिल्ली भेजा जा रहा है।
नोएडा पुलिस ने संबंधित देशों के दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी है।
Published : 5 June 2023, 12:36 PM IST
Topics : नोएडा पुलिस विदेशी नागरिक वीजा समाप्त हिरासत
No related posts found.