हिंदी
नोएडा: गौतमबुद्ध जिले के ग्रेटर नोएडा से अपहृत दो साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईकोटेक-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी कि पड़ोस में रहने वाली राधा नामक महिला ने उनके दो साल के बेटे का अपहरण कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और शुक्रवार की शाम आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अगवा किए गए दो साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published : 6 May 2023, 8:48 AM IST
No related posts found.