हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल सवार एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में उसकी मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के बडिया निवासी तेजपाल (16) मंगलवार रात अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बुधवार सुबह घर लौट रहे थे, तभी पारख खेड़ा पुलिस चौकी के सामने एक अज्ञात बस ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि तेजपाल आठवीं कक्षा का छात्र था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
Published : 20 September 2023, 6:00 PM IST
Topics : अज्ञात बस उत्तर प्रदेश छात्र टक्कर पुलिस बरेली मोटरसाइकिल मौत सीबीगंज
No related posts found.