हिंदी
बहराइच: जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में रविवार को बस और बाइक की टक्कर में दुपहिया सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नानक पुरा निवासी जवाहिर (38) रविवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने चाचा ननके (48) को बाइक से लेकर चरदहा गांव जा रहा था।
उन्होंने बताया कि दरगाह थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को एक निजी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बस को दुर्घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात बस चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Published : 8 May 2023, 8:45 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश दरगाह पुलिस बहराइच बाइक मौत सड़क हादसा
No related posts found.