हिंदी
सोनभद्र: सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र में एक व्यक्ति के दूसरे शख्स पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना 11 जुलाई को जुगैल इलाके के घटिहटा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि जवाहर पटेल और गुलाब कोल नामक व्यक्तियों ने साथ शराब पी थी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। सिंह ने बताया कि इस दौरान पटेल ने कोल की पिटाई की और उसके कान पर पेशाब कर दिया।
उन्होंने बताया कि किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जवाहर पटेल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में इसी तरह की एक घटना में भारतीय जनता पार्टी के नेता बताए जा रहे एक व्यक्ति को एक आदिवासी पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Published : 14 July 2023, 8:59 AM IST
Topics : जुगैल क्षेत्र पेशाब मीडिया वीडियो सोशल सोनभद्र जिले
No related posts found.