हिंदी
सोनभद्र: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव में शनिवार को सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ओबरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि बैरपूर गांव निवासी संजय गुर्जर की दो बेटियां रीता (चार) और सीता (सात) शनिवार रात को खाट पर सो रही थीं। इसी बीच रात 11 बजे कहीं से एक जहरीला सांप आ गया और दोनों बहनों को डस लिया।
उन्होंने बताया कि सांप के काटने पर दोनों बहनों ने शोर मचाया जिससे परिजनों को इस बारे में पता चला। घटना की सूचना मिलने पर बच्चियों के पिता संजय गुर्जर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Published : 4 June 2023, 5:38 PM IST
Topics : ओबरा पुलिस बच्चियों की मौत बैरपुर गांव सर्पदंश सोनभद्र
No related posts found.