
फतेहपुर: यूपी के फतेहुपुर में एक आग भयानक आग हादसा हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के सरांय शहजादा गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। हादसे में एक की व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना मलवां थाना क्षेत्र के सरांय शहजादा गांव की है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर खाद खेत में डालते वक्त हादसा हुआ। इस दौरान ट्रैक्टर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गई। वारदात की सूचना पर गांव के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने लटकी हुईं हाईटेंशन लाइनों को लेकर आक्रोश देखा गया। आक्रोशित विद्युत निगम को जिम्मेदार बता रहे थे।
Published : 22 May 2024, 2:57 PM IST
Topics : Fatehpur fire High Tension Line Tractor Trolley आग उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर ट्रॉली फतेहुपुर मौत हाईटेंशन लाइन