हिंदी
सोनभद्र: जिले के हाथीनाला थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने कहा कि हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार राशिद अली (30), उसकी पत्नी शाहजहां (27) और उसके बेटे असलम (4) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब राशिद दुद्धी से अपने घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 2 June 2023, 9:04 AM IST
Topics : अज्ञात वाहन उत्तर प्रदेश चपेट जिले पुलिस मौत सोनभद्र हाथीनाला
No related posts found.