हिंदी
महराजगंजः मंगलवार को चौक थाना से एक मुजरिम के फरार होने के बाद थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चौक थाना से मुजरिम फरार मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यवाही करते हुए चौक थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है।
बता दें कि नेपाल निवासी एक पेशेवर मुजरिम चौक थाने के शौचालय का रोशनदान तोड़ कर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस सर्कल में खलबली मच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मुजरिम को सोमवार की रात ही पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच चौक थाने लेकर आई थी। मुजरिम सुबह फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस सर्किल में खलबली मच गई और खोज बिन तेज कर दी गई है। इसकी जानकारी देते समय थानेदार ने बताया था कि पूछताछ के लिए रखा गया था।
Published : 8 December 2020, 6:03 PM IST
Topics : चौक थाना
No related posts found.