बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने महिला महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण

राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण और भूमि उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए

Updated : 23 July 2017, 7:02 PM IST
google-preferred

बहराइच: महिला महाविद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व अन्य प्रबुद्ध व गणमान्यजनों ने वृक्षारोपण किया।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई श्रीमती जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमें फल-फूल के साथ जीवन दायिनी आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। पुराणों में भी वृक्षों का महत्व का उल्लेख किया गया है। ऋषि, मुनियों ने भी वनों में अपनी तपस्या की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पर्यावरण सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि पौध रोपण से अधिक महत्व है, पौधों की सुरक्षा। इसलिए जो पौधे लगाये जायं उसके सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये जायं। छोटे से लाभ के लिए हम वन सम्पदा को खत्म करते हैं इससे एक ओर जहां भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी प्रभावित होता है। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण और भूमि उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डा. मोहिनी गोयल ने किया। जबकि महाविद्यालय के सचिव मदन लाल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी अजय दीप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमरकान्त सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर राजेश कुमार वर्मा, प्राक्टर डा. कनिका पाण्डेय, महाविद्यालय के अन्य स्टाफ, छात्राएं, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह ‘जीतू’, श्रवण कुमार शुक्ला, अशोक जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

Published : 
  • 23 July 2017, 7:02 PM IST

Related News

No related posts found.