हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक हदसा हुआ है। यहां के हयातनगर थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सोमवार की देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास हुआ है। इस घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतकों में एक महिला और दो मासूम के शामिल होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जिस मकान की छत गिरी है उसी घर में सोमवार को निकाह हुआ है। जिसकी वजह से घर में काफी मेहमान भी आये हुए थे।
Published : 3 November 2020, 9:54 AM IST
Topics : collapsed died injured उत्तर प्रदेश दर्दनाक हदसा मकान की छत संभल
No related posts found.