हिंदी
फूलपुर: उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। अब तक की मतगणना में सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल 2479 वोटों से आगे चल रहे हैं।
यहां कुल 5 विधानसभा सीटें है, जहां वोटों की गिनती की जा रही है। अभी तक की मतगणना में सपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। दूसरे मंबर पर भाजपा उम्मीदवार है जबकि कांग्रेस काफी पीछे चल रही है।
फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। फूलपुर में बीजेपी से कौशलेंद्र पटेलऔर सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल के बीच पहले से ही टक्कर मानी जा रही थी। कांग्रेस से मनीष मिश्रा और निर्दलीय अतीक अहमद भी यहां से चुनाव लड़ रहे है।
फूलपुर उपचुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था।
Published : 14 March 2018, 9:35 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश फूलपुर मतगणना लोकसभा उपचुनाव शुरूआती रूझान
No related posts found.